रुड़की, 14 अगस्त : बरसात के कारण गंगा के पानी की तेज गति के कारण लक्सर गंगा तटबंध ध्वस्त हो गया जिससे आसपास के इलाकों में हड़कम्प मच गया। तटबंध टूटने की वजह से हजारों हेक्टेयर गन्ने व धान की फसल पानी में डूब गई जिससे किसानों का भारी नुक्सान हो गया।
बाढ़ का पानी कई गांव तक पहुँच गया। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए प्रशासन जुटा है।
पिछले दो दिन से तटबंध को बचाने के किये प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। जिसमें प्रशासन के साथ ग्रामीण भी जुटे थे। लक्सर गंगा तटबंध को बचाने प्रशासन व सिचाई विभाग के तमाम प्रयास विफल हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
