नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान ने तेजी पकड़ी है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भारत ने नया कीर्तिमान अपने नाम किया। डब्ल्यूएचओ ने बारत की तारीफ की है। देश में अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंच गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
ये कहा डब्ल्यूएचओ ने
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि, भारत ने 13 दिन में ही 65 करोड़ से 75 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। भारत में शुरुआती 10 करोड़ डोज 85 दिन में लगे थे, इसलिए कोरोना टीकाकरण की मौजूदा रफ्तार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह अहम है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कुछ ऐसा
वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘भारत को बधाई! पीएम मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। इसी के मद्देपजर आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
