Saturday , 25 July 2026

उत्तराखंड में सुरंग बचाव अभियान जारी, वायु सेना ने C-17 विमान को उपकरण पहुंचाने के लिए लगाया

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में जारी बचाव अभियान के बीच इंदौर से करीब 22 टन महत्वपूर्ण उपकरण देहरादून तक हवाई मार्ग से पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना के सी-17 परिवहन विमान की सेवा ली जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बचावकर्मी सुरंग में पिछले पांच दिन से फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं।

वायु सेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”वायु सेना उत्तराखंड के धरासू में चल रहे सुरंग बचाव कार्य में सहायता के लिए अपने अभियानों को जारी रखे हुए है। इंदौर से देहरादून तक करीब 22 टन महत्वपूर्ण उपकरणों को हवाई मार्ग से पहुंचाने के लिए वायु सेना के सी-17 विमान को तैनात किया गया है।”

वायु सेना ने सी-17 विमान और इस पर रखी जा रही एक मशीन की तस्वीर भी ‘एक्स’ पर साझा की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *