Thursday , 10 September 2026

रोजका मेव ओद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों में जागी समस्याओं का समाधान होने की आस

सोहना,31 अगस्त(सतीश कुमार राघव): रोजका मेव ओद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को एक बार फिर क्षेत्र में वर्षो से लंबित पड़ी समस्याओं का समाधान होने की आस जागी है। उद्योग एवं कमर्शियल विभाग के एडिशनल डायरेक्टर ने उद्योगपतियों के साथ एक बैठक कर उन्हें जल्द ही उद्योगिक क्षेत्र की  समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
वहीं दूसरी तरफ उद्योगपतियों का कहना है कि 38 वर्षों से लगातार सीवर , स्ट्रीट लाईट जैसी समस्याओं को लेकर अनेक बार अधिकारियों ने आस तो जगाई है। लेकिन मात्र एक सपना ही बनकर रह गया। अब उम्मीद है कि शायद रोजका मेव औद्योगिक क्षेत्र का विकास हो जाए व उद्योगिक क्षेत्र में लगातार बंद हो रहे उद्योगों को एक नई संजीवनी मिल सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *