Saturday , 25 July 2026

उत्तराखंड सरकार ने रद्द की 1 जुलाई से होने वाली चार धाम यात्रा, ये है बड़ी वजह

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। लेकिन कई राज्यों में संक्रमण के मामलों को देखते हुए पाबंदियां जारी रखी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने हाई कोर्ट के अगले आदेश तक के लिए चार धाम यात्रा स्‍थगित कर दी है। सोमवार को हाई कोर्ट ने कैबिनेट के उस निर्णय पर रोक लगा दी थी, जिसमें चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की सीमित संख्‍या को अनुमति देने का निर्णय लिया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1 जुलाई से यात्रा का पहला चरण शुरू करने की थी घोषणा
दरअसल सरकार ने 1 जुलाई से यात्रा का पहला चरण शुरू करने की घोषणा कर दी थी। जिसमें सरकार ने कहा था, यात्रा का पहला चरण 1 जुलाई से शुरू होगा और दूसरा चरण 11 जुलाई से शुरू होगा और यात्रा में शामिल होने के लिए यात्रियों के पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। हालांकि कुछ ही देर बाद सरकार ने यू-टर्न लेते हुए अपना फैसला वापस ले लिया और हाई कोर्ट के अगले आदेश तक के लिए इस यात्रा को स्‍थगित कर दिया।

Read More Stories

उत्तराखंड सरकार ने अपनी घोषणा में ये कहा..

उत्तराखंड सरकार ने अपनी घोषणा में कहा था कि, यात्रा का पहला चरण 1 जुलाई से शुरू होगा और दूसरा चरण 11 जुलाई से शुरू होगा। यात्रा में शामिल होने के लिए यात्रियों के पास COVID-19 की निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। इससे पहले 25 जून को राज्य के मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई से सीमित संख्या में स्थानीय लोगों को चार धाम यात्रा करने की अनुमति देने का निर्णय लिया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *