नेशनल डेस्क- क्रिस मर्फी जो कि, अमेरिका के प्रभावशाली सांसद है उनका ने कहा कि, उनका देश भारत और अमेरिका की मित्रता को गहरा करने के लिए भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है। निकट पूर्व, दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और आतंकवाद विरोधी मामलों के लिए सीनेट की विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष मर्फी ने कहा, ‘ भारत और अमेरिका के संबंध निस्संदेह पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे और हमारी गहरी होती मित्रता के लिए अमेरिका भारत और प्रधानमंत्री मोदी का आभारी है।’
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारत और अमेरिका के संबंधों पर सीनेट में सुनवाई के दौरान मर्फी ने कहा कि, द्विपक्षीय संबंध एक अच्छे कारण के लिए मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अब से पांच साल बाद भारत दुनिया की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। भारत पहले ही दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और पिछले साल यह दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था था। मर्फी ने कहा कि, भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। उन्होंने कहा कि, वैश्विक महामारी के दौरान, भारत का ‘बायोफार्मास्युटिकल’ उद्योग अमेरिका और शेष दुनिया में पीपीई किट तथा टीकों के प्रमुख उत्पादक के रूप में उभरा है।
Read More Stories:
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत ने खुद को अलग रखा था। रूस ने वीटो का इस्तेमाल कर इस प्रस्ताव को गिरा दिया था। रूस ने भारत के स्टैंड के लिए धन्यवाद कहा था। वहीं, अमेरिका ने भी कहा कि, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम जानते हैं कि, भारत के रूस के साथ संबंध उन संबंधों से अलग हैं जो हमारे और रूस के बीच हैं।
सही में इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। नेड प्राइस ने कहा कि, रूस की ओर से इस तरह की गलत सूचना फैलाई जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि, अमेरिका रूस द्वारा यूक्रेन में किए गए हमले और इस हमले में वहां के आम नागरिकों के साथ हो रही हिंसा और उनकी मौत पर भी रूस की कड़ी निंदा करता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
