Thursday , 29 October 2026

URMU और NRMU की भूख हड़ताल का आखिरी दिन, पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर रहे प्रदर्शन

अंबाला: सरकार द्वारा 2004 में नई पेंशन स्कीम लागू किए जाने के विरोध में और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर NRMU और URMU ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चार दिन की भूख हड़ताल का एलान किया था। जिसका आज चौथा और आखिरी दिन है। इस मौके पर अंबाला मंडल सचिव निर्मल सिंह अंबाला पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर NRMU और URMU चार दिन की भूख हड़ताल पर बैठे थे जिसका आज आखरी दिन था ! कर्मचारी और यूनियन के अधिकारी सरकार द्वारा नई पेंशन स्कीम के विरोध में चार दिन की भूख अड़ताल पर बैठ गए थे जिसका आज चौथा और आखरी दिन था ! इस मौके पर भारी संख्या में कर्मचारियों ने इस भूख हड़ताल में हिस्सा लिया था ! इस भूख हड़ताल में महिलाओं ने भी बढ़चड़कर हिस्सा लिया था ! आज चौथे और आखरी दिन मंडल सचिव निर्मल सिंह भी अंबाला पहुंचे और यहां पहुंचने पर NRMU के कर्मचारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया ! इस मौके पर दोनो यूनियन के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की ! मंडल सचिव की सरकार को चेतावनी कि अगर सरकार ने इस बात पर संज्ञान न लिया तो एक जबरदस्त प्रदर्शन होगा जिसमे रेल का चक्का भी काम होगा और रोडवेज पूरा जाम होगा और भारत वर्ष की जितनी भी कार्प्रेशन है वो मुकम्मल बंद होंगे ! उन्होंने कहा कि ये 1974 के बाद पहली हड़ताल होगी अगर सरकार ने इस बात का संज्ञान न लिया !

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *