Sunday , 26 July 2026

GoodNews: कोरोना महामारी के बीच राहत भरी खबर, पॉजिटिविटी रेट गिरकर हुआ 12 प्रतिशत

नेशनल डेस्क:  कोरोना महामारी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। ये राहत भरी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आई है। दरअसल, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के साढ़े आठ हजार नए मामले आए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट अब 12 प्रतिशत है जो कि कल से काफी कम है। इसकी जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीएम केजरीवाल ने बताया, ‘इतने मायूसी के माहौल में, मैं आपको एक सुखद खबर देना चाहता हूं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 8,500 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण दर 12% रह गई है। दिल्ली में अब काफी कम लोग बीमार पड़ रहे हैं। मरीज कम होने के साथ अस्पतालों में बेड भी खाली हो रहे हैं।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *