नेशनल डेस्क- गुरुग्राम के सेक्टर-38 में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर सोमवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 30 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, माथे पर एक गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित गुरुग्राम के इस्लामपुर गांव में किराए पर रहता था,। सदर थाने की टीम ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, पीड़ित ने प्रेम विवाह किया था, जो हत्या का कारण हो सकता है। इस बीच जांच टीम शादी समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। “पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
