नांगल चौधरी, 22 अगस्त : नांगल चौधरी के गांव बिगोपुर में देर रात करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने चोरी के इरादे से एक घर में घुसने का प्रयास किया। उक्त युवक घर में घुसने के लिए दरवाजे को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मालिक के आते ही युवकों ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने दो को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों में से एक युवक अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गांव बिगोपुर निवासी वकील ने आरोप लगाया है कि मंगलवार देर रात्रि करीब डेढ़ बजे उसके घर में तीन बाइक सवार युवक चोरी के इरादे से घुस आए। जब युवकों ने घर के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की तो अचानक उसकी पत्नी घर आ गई। महिला को आते देख दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। महिला ने मामला देख पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरों का पीछा कर कुछ दूरी पर दो को तो काबू कर लिया और तीसरा चोर अंधेरा का फायदा उठा कर भाग निकला।
फिलहाल पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर तीसरे की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
