Tuesday , 28 July 2026

केंद्रीय मंत्री अमित शाह जनता को दिलाया विश्वास, बोले- 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है

 नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में जन प्रतिनिधी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि, मोदी जी ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया, देश में भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी वैट घटाने का काम किया। लेकिन राजस्थान एक ऐसा राज्य है जिसने पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोदी सरकार के प्रयासों को जनता से करवाया अवगत

शाह ने कहा कि, सात वर्ष बाद मैं आज कह सकता हूं कि हर गांव में बिजली, हर घर में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। 11 करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों के लिए घर बनाएं, 13 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन दिया।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को विश्वास जताया कि, राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। शाह यहां भाजपा के जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *