Friday , 11 September 2026

आगमी 2 सितम्बर को होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन के लिए शहर में चलाया जनसम्पर्क अभियान

भिवानी, 27 अगस्त : आगामी 2 सितम्बर को कुरुक्षेत्र में कांग्रेस मीडिया सैल के प्रभारी व कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में होने जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर पूर्व विधायक डा.शिव शंकर भारद्वाज ने रोहतक रोड स्थित निर्मल कुटिया में कार्यकर्ताओं की अहम् बैठक ली और समाज के लोगों से इस सम्मेलन में पहुँचने की अपील की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए डा.शिवशंकर भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन में समाज की आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक हालात पर चिंतन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक राष्ट्र के उत्थान में ब्राह्मण समाज के लोगों का विशेष योगदान रहा है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा दूसरे वर्गों को साथ लेकर कार्य किया है और आगे भी कार्य करता रहेगा।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 2 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले सम्मेलन को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में व्यापक उत्साह है और भिवानी समेत अन्य जिलों से भारी संख्या में समाज के लोग सम्मेलन में बहग लेने पहुंचेंगे। जिसके लिए कार्यकर्ताओं की डयूटियां भी लगाई गई हैं।

बात दे इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि रणदीप सुरजेवाला होंगे और सम्मेलन की अध्यक्षता कुरूक्षेत्र ब्राह्मण सभा के प्रधान संजीव भारद्वाज करेंगे। वहीं इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए डा.शिव शंकर भारद्वाज ने अपना जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *