बिहार डेस्क- बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र से चौंकादेने वाली खबर सामने आई है। जहां पर सुबह के वक्त एक अज्ञात वाहन ने टहलने निकली चार महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, ओझवलिया गांव की रहने वाली कुछ महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर सुबह में टहल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने चार महिलाओं को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही सभी की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो इन महिलाओं को कुचलते आगे निकल गई। सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीरो के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि, मृतकों की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है। सभी मृतक ओझवलिया गांव की रहने वाली है।
Read More Stories:
उन्होंने बताया कि, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में भी जुट गई है। पुलिस फरार चालक वाहन का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद घटनास्थल पर भीड जुट गई तथा लोग आक्रोशित हैं।गांव की चार महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
