Monday , 27 July 2026

Corona Update: कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटों में सामने आए इतने मामले

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव भी जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19 हजार 740 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 248 लोगों की मौत हो गई। कल देश में 21 हजार 257 मामले दर्ज हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में पिछले 24 घंटों में 23 हजार 70 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 23 हजार 70 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 36 हजार 643 हो गए हैं। देश में अबतक तीन करोड़ 32 लाख 48 हजार 871 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल यानी कि शुक्रवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की 79 लाख 12 हजार 202 डोज़ दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 93 करोड़ 99 लाख 15 हजार 323 हो गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *