कठुआ जिले के बनी इलाके में भारी बारिश एवं भूस्खलन के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बारिश और भूस्सखलन से दो मकान ढह गए है। विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं में अब तक कुल आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और अधिक लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी केअनुसार भारी बारिश के कारण बनी के सुरजन मोडहा अरुआड ब्लॉक में मुश्ताक अहमद और अब्दुल कयूम के दो घर ढह गए। उन्होंने बताया कि इन घरों के नीचे बच्चों सहित आठ लोग दब गए। पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित बचावकर्मियों ने अब तक एक व्यक्ति मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल कयूम का शव बरामद कर लिया है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, बनी के मंधोटा निवासी मोहम्मद रफीक की पत्नी नसीमा बेगम की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा सिट्टी तहसील के स्वर्गीय मोहिंद्र सिंह के सातवीं कक्षा के छात्र अजय सिंह का शव उनके आवास के पास बनी में एक अन्य भूस्खलन के मलबे से बरामद किया गया है। इसी प्रकार बनी की भुल्लारी तहसील का एक व्यक्ति शाम लाल पुत्र तारा चंद भी जमीन खिसकने के कारण दब गया है और तलाशी अभियान जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
