नेशनल डेस्क: उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया जहां पर चार मंजिला इमारत गिर गई, जिसके बाद से घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, और इसी के साथ फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं बचाव कर्मियों ने मलबे से दो बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है। लेकिन, रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स को भी मलबे से बाहर निकाला गया है जिनको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रख रहे स्थिति पर नजर
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख ने बताया कि, इस घटना के बारे में सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि सब्जी मंडी इलाके की यह घटना बेहद दुखद है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा है। जिला प्रशासन के जरिए मैं खुद भी स्थिति पर नजर रख रहा हूं।

Read More Stories:
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
