बिहार डेस्क- बिहार के पटना में पिता की शराब पीने का आदत से परेशान होकर एक बेटी ने वो कर दियै जो आज तक किसा ने नही किया। बता दें, अपने शराबी बाप की करतूत से परेशान एक लड़की ने उसे जेल भिजवा दिया है। पूरे मामले में लड़की की हिम्मत की लोग तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि, पटना में ऐसे मामले पहले भी आ चुके हैं, जब परिवार के ही लोगों ने किसी शराबी को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, इस बार ऐसा एक बेटी ने किया है। वहीं लोग इस बात पर उसकी तारिफ भी कर रहे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मां की पिटाई किए जाने पर किया पुलिस को फोन
बता दें, इसके पहले भी बेटी अपने पिता के खिलाफ थाने में फोन कर शिकायत करने की बात कहती थी, लेकिन मां के मना करने पर ऐसा नहीं करती थी। वहीं, मां की पिटाई किए जाने पर दीघा थाने को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता की ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Read More Stories:
शराबी पिता ने मां की पिटाई कर दी तो बेटी ने पुलिस को घर बुला लिया। पुलिस आरोपित प्रवीण को गिरफ्तार कर थाने ले आई। प्रवीण ने बताया कि, वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। बेटी ने कई बार पिता को समझाने का प्रयास किया। लेकिन पिता पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद बेटी को ये बड़ा कदम उठाना पड़ा और पिता को जेल भेज दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
