नेशनल डेस्क’: कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जरअसल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदल दिया था। दरअसल उन्होंने प्रोफाइल पर अपने पद के पहले ‘पूर्व’ लगा दिया था। इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। इसके बाद पार्टी की नेता सुष्मिता देव का इस्तीफा पत्र सामने आ गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फिलहाल BJP में नहीं हो रहीं शामिल
असम के भाजपा महासचिव व सांसद राजदीप राय ने कहा, ‘फिलहाल कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव भाजपा में शामिल नहीं हो रहीं हैं। राज्य के नेताओं से जहां तक मुझे पता चला है वे पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता के संपर्क में नहीं हैं। कांग्रेस से इस्तीफा उनका व्यक्तिगत फैसला है।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
