गुरुग्राम, 11 जुलाई(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा दस एंटी स्नैचिंग टीम ने लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलवर राजस्थान के टपूकड़ा का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 23 मई को हुए एक ई-रिक्शा लूट के मामले का भी खुलासा किया है। गौरतलब है कि इसी साल 23 मई को आरोपी ने एक रिक्शा चालक को लड्डू खिलकर उसे बेहोश कर सड़क पर ही छोड़ दिया और चालक का रिक्शा लेकर फरार हो गाय था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को आरोपी के पास से एक कार और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आपको बता दें कि आरोपी पहले भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुरुग्राम में गिरफ्तार हो चुका है। और गुरुग्राम पुलिस पहले भी आरोपी को जमानत पर छोड़ा था, लेकिन इसके बाद से यह फरार हो गया था। गहण पूछताछ में इसने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश शुरू कर दी है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
