बिहार ड़ेस्क- बिहार के भागलपुर जिले से दुखद घटना सामने आई है जहां पर , गुरुवार रात एक विस्फोट में एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भागलपुर के जिलाधिकारी ने बताया, ‘प्रथम दृष्टया से यह पता चल रहा है कि, जिस घर में धमाका हुआ उस घर में पटाखे बनाने का काम था।” इस धमाके में दो तीन घरों को नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से ढही इमारत का मलबा हटाया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
जानकारी के अनुसार, मलबे को हटाने का काम चल रहा है और मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि, आसपास के तीन घरों की दीवारों सहित इमारत पूरी तरह से नष्ट हो गई। बगल के घरों में सो रहे लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। डीएम ने आगे की जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
