Monday , 14 September 2026

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा- एक आदमी और उसके अहंकार से देश की हुई ये हालत

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आए दिन पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरते आए हैं। तो वहीं राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, एक आदमी और उसके अहंकार और एक वायरस और उसके म्यूटेंट्स की वजह से ऐसा हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्ववीट के साथ शेयर की रिपोर्ट

राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट शेयर की जिसमें कहा गया है कि, देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 की दूसरी लहर को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने 97 प्रतिशत भारतीयों को गरीब बना दिया है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि कोरोना वायरस के विभिन्न म्यूटेंट आर्थिक तबाही का दूसरा कारण है। भारत में सैलरीड जाॅब की संख्या में बड़े पैमाने पर गिरावट आई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *