Saturday , 25 July 2026

ट्रक और कार में टक्कर से 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई घायल

कर्नाटक डेस्क- कर्नाटक के बेंगलुरु से दर्दनाक हादसा सामने आया जहां पर चार लोगों के मरने की खबर सामने आई है। यहां पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई थी। यह हादसा इतना खतरनाक था कि, घटना के बाद एक ही साथ चार लोगों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में ट्रक चालक की गलती है। वह गाड़ी को बहुत तेज चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी चार लोगों की मौत
पुलिस ने चार लोगों के मरने की और कई के घायल होने की पुष्टी की है। वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक के फरार होने की भी खबर सामने आई है। लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैफिक वेस्ट के डीसीपी के मुताबिक, यह हादसा तेज गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। उनके अनुसार, ट्रक चालक बड़ी ही लापरवाही के साथ गाड़ी चला रहा था, जिसमें दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित सभी चार लोगों की मौत हो गई है।

Read More Stories:

बताया जा रहा है कि, इस घटना में छह लोगों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। वहीं घायलों का इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मरने वालों की अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है। इस घटना के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *