एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश के धार जिले में मजदूरों से भरे पिकअप वाहन और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में इन दिनों सोयाबीन कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। अलसुबह से ही मजदुरों से भरे ओवर लोड वाहन सड़क मार्गों पर तेज रफ्तार से दौड़ते देखे जा सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मनावर की ओर से मजदुरों से भरा पिकअप वाहन आ रहा था, वहीं अमझेरा से मनावर की ओर जा रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही पिकअप में बैठे मजदूर गिर गये और मौके पर ही दो मजदुरों की मौत हो गई वहीं एक की धार जिला अस्पताल में मौत हो गई।\
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
