गुरुग्राम, 23 जून(सतीश): जिला प्रशासन गुरुग्राम और श्री शीतल माता देवी पूजा स्थल बोर्ड ने आज सिविल सेवा परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के लिए संम्मान समाराहों आयोजित किया। इस समाराहों में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्य सचिव हरियाणा सरकार डी एस ढेसी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। राज्यपाल ने यहां आए सिविल सर्विस में चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी और सभी चयनित उम्मीदवारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अपने सम्बोधन में सभी चयनित उम्मीदवारों को उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा कि असली परीक्षा आने वाले समय में होगी। जब आप अपनी कुर्सी पर बैठेंगे और एक ताकत का अनुभव करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
