उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां पर भाभी ने देवर के साथ मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद देवर ने जिस्म के 12 टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, पिछले कई दिनों से लवकुश लापता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उसकी पत्नी अपने पति को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही। लवकुश का अवैध संबंध अमोली कला निवासी एक महिला के साथ था। महिला का पति जेल में होने के कारण महिला के देवर को जब यह जानकारी मिली तो उसने लवकुश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
Read More Stories:
शव के12 टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंके
भाभी को देवर ने अपने पक्ष में कर लवकुश को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं लवकुश के शव के टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी को जब लवकुश महिला से मिलने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मायके भेज दिया। फिर देवर ने रामनगर से बांका ले जाकर लवकुश के 12 टुकड़े कर दिए और बोरियों में भरकर घाघरा नदी में फेंक दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
