नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में शोपियां के द्रगाड इलाके में सोना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सभी लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका
जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी होने की पुष्टि की। सूत्रों के मुताबिक दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
