नेशनल डेस्क- फेमस कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की हार्टअटैक से निधन हो गया है। उन्हें बंगलुरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर 46 साल के थे। इस घटना से उनके फैन्स को काफी बढ़ा झटका लगा है। कर्नाटक मंत्री डॉ सीएन अश्वथनारायण ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कर्नाटक मंत्री डॉ सीएन अश्वथनारायण ने शौक व्यक्त करते हुए कहा – “उन्होंने कम उम्र से ही बहुत कुछ हासिल कर लिया था। यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह, जो हमेशा रचनात्मक कार्यक्रमों की रीढ़ रहे हैं, अब नहीं रहे।”
Read More Stories:
गंभीर हालत में पहुंचे थे अस्पताल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुनीत राजकुमार को सुबह सीने में दर्द हुआ और ईसीजी के लिए अपने परिवार के डॉक्टर के पास गए। ईसीजी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। उस समय अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे गंभीर हालत में विक्रम अस्पताल पहुंचे । उनकी हालत बेहद गंभीर है, इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
