Thursday , 10 September 2026

हिमाचल की मदद के हरियाणा सरकार ने बढ़ाए हाथ, बाढ़ राहत कोष में देगी इतनी धनराशि

हिमाचल प्रदेश पिछले कई दिनों से प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। अब मदद के लिए भी हाथ बढ़ने लगे हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा ने 5 करोड़ की धनराशि हिमाचल सरकार को देने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार प्रदेश को बाढ़ राहत कोष में पांच करोड़ रुपये देगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हरियाणा पहला राज्य है जिसने अभूतपूर्व बाढ़ से पैदा हुई स्थिति का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है। भले ही जल उपकर के मुद्दे पर पड़ोसी राज्यों के साथ गतिरोध की स्थिति पैदा हुई है। आपदा की स्थिति में हरियाणा सरकार ने सबकुछ भुलाते हुए प्रदेश की मदद करने का कदम उठाया है।


इससे पहले, केंद्र सरकार ने दो किश्तों में प्रदेश सरकार को 180-180 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इसके अतिरिक्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए केंद्रीय टीमें प्रदेश में पहुंच चुकी हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात करके राज्य सरकार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय टीम के बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के बाद गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि उसके तुरंत बाद प्रदेश सरकार को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *