Wednesday , 28 October 2026

हरियाणा के इस छात्र ने 14 साल की उम्र में बनाए दर्जनों एप, प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

नेशनल डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 24 जनवरी, सोमवार को प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। जिसमें हरियाणा के सिरसा निवासी अजय सेठी का बेटा तनिश सेठी शामिल है जो अवार्ड हासिल करेगा। बता दें, तनिश ने महज 14 साल की छोटी सी उम्र में एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल एप बना डाले। केंद्र सरकार की ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर भी तनिश अपना हुनर दिखा चुका है। सोमवार को ऑनलाइन कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 28 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यू-ट्यूब से मोबाइल एप बनाना
10वीं कक्षा में पढ़ने वाले तनिश की इस उपलब्धि पर ना केवल परिवार बल्कि साथी विद्यार्थी और जिला प्रशासन भी गदगद है। कोराना महामारी के दौरान सब कुछ बंद हो गया। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन आ गई। इसी का फायदा उठाया। तनिश ने यू-ट्यूब से मोबाइल एप बनाना सीखा और केंद्र सरकार की मायजीओवी इन वेबसाइट पर क्विज का शौक पूरा करने के लिए भाग लिया। बताया जा रहा है कि, उसी से वह प्रेरित हुआ और आगे नई एप बनाने का हौसला भी जगा। केवल दो सप्ताह की मेहनत से तनिश ने पहली एप को 20 जून 2020 को लांच कर दिया।

Read More Stories:

दहेज की मांग से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर देदी जान

ऑक्सीजन बेचने और खरीदने वाली मोबाइल एप
अब डेढ़ साल के दौरान तनिश एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल एप तैयार कर चुका है। देश में बोली जाने वाली 10 मुख्य भाषाओं को जानने के लिए स्पीक इंडिया एप बनाई है। भाषा को समझने के लिए उसे आसानी से ट्रांसलेट किया जा सकता है। इसके अलावा स्पीक वर्ल्ड एप विश्व भर में बोली जाने वाली 92 भाषाओं को एक-दूसरे में कन्वर्ट करके समझने में मदद करती है। कोरोना संकट में तनिश ने ऑक्सीजन बेचने और खरीदने वाली नई मोबाइल एप तैयार की। ऑक्सीजन स्टोर नाम से तैयार एप को तनिश ने 28 अप्रैल को जारी कर दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *