बॉलीवुड डेस्क: साल 2021 अब खत्म ही होने वाला है। तो वहीं इस साल कई फिल्म स्टार्स, सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। लेकिन ये साल खत्म होते ही शादियों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है। फैंस भी इनकी स्टार्स की शादी को लेकर काफी उत्सुक हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तो सबसे पहल बात करते हैं विक्की कौशल और केटरीना कैफ की। विक्की कौशल और केटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों इस वर्ष दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

रणबीर एवं आलिया इस दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि यदि यह महामारी नहीं आई होती, तो वह 2020 में ही आलिया से शादी कर लेते।

इसके साथ ही राजकुमार राव एवं पत्रलेखा कई वर्षों से रिश्ते में हैं तथा अब ऐसा लग रहा है कि वे शीघ्र ही शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्राइवेट सेरेमनी में राजकुमार एवं पत्रलेखा के कुछ नजदीकी दोस्तों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

वहीं अली फजल-ऋचा चड्ढा काफी वक़्त से शादी करना चाहते थे, लेकिन महामारी की वजह से उनकी योजना पर पानी फिर गया। अब ऐसा लग रहा है कि वे शीघ्र ही शादी करने वाले हैं। वही अपनी फेवरेट जोड़ियों की शादी के लिए उनके फैंस में भी भारी क्रेज है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
