हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इसके चलते बुधवार को कई जगह काफी बारिश हुई थी। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और बारिश का सिलसिला 30 जुलाई तक रहने की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आईएमडी मुताबिक, 27 और 28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, आज 27 जुलाई को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी ऑरेंज अलर्ट है।
इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। जबकि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के साथ दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
