Saturday , 25 July 2026

हरियाणा के इन 13 जिलों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि कल से मानसून कमजोर पड़ेगा, लेकिन इससे उमस के साथ गर्मी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 रिकॉर्ड किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं बारिश के लिए अलर्ट वाले जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।


बता दें, राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन राज्य का सिरसा जिला 39 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, महेंद्रगढ़ 26.4 डिग्री के साथ काफी ठंडा रहा है, जबकि बरसात के बाद चिपचिपाहट हो रही है। मॉनसून की सक्रियता अब हल्की होने लगी है। सितंबर आते-आते अब बरसात भी थमने लगी हैॉ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *