Saturday , 25 July 2026

कलियुगी बेटे ने संपत्ति के लालच में कर दी पिता की हत्या, पुलिस को गुमराह कर रचि ये साजिश

पंजाब डेस्क- पंजाब के तरनतारन जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति की लालच में अपने पिता का क़त्ल कर दिया। वहीं, खुद को बचाने के लिए आरोपी ने थाने में पिता के लापता होने की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करा दी। पुलिस को मृतक के बेटे पर संदेह हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अब मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक प्रताप सिंह के बेटे ने 10 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसके पिता 8 अप्रैल को घर से बाहर गए थे, मगर वापस नहीं लौटे, जिस पर पुलिस ने तहकीकात शुरू की और मृतक के बेटे पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक के बेटे और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा मामला सामने आ गया।

Read More Stories:

पिता के शव को ब्यास दरिया में फेंका
इस पर DSP का कहना है कि, मृतक प्रताप सिंह के बेटे धर्मिन्दर सिंह के खिलाफ धारा 302 IPC के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, संपत्ति की लालच में बेटे ने पिता की हत्या की और शव को ब्यास दरिया में फेंक दिया था। उसने अपने आप को बचाने के लिए थाने झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *