रोहतक 22 April 2019 : रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के नामांकन के लिए रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा नेता कलराज मिश्र, वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता। अरविन्द शर्मा के नामांकन से पहले आयोजित कार्यक्रम मे मंच से बड़ी बड़ी बातें की जा रही थी मगर हकीकत बयां कर रही थी पंडाल में खाली पड़ी यह कुर्सियां। बता दें, भाजपा अपने इतने मंत्रियों के बाद भी पंडाल की कुर्सियों को भर नहीं पाई। आलम यह था जब कृषि मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 हजार वाली योजना के लाभ बता रहे थे तभी पंडाल में बैठी महिलाएं उठकर चलती बनी। आप खुद देखिए इन खाली कुर्सियों को और अंदाजा लगाई कि क्या वाकई में रोहतक के लोगों का मोह भाजपा से हट चूका है। क्योंकि अगर मंच पर बैठे यह दिग्गज भी इन कुर्सियों को नहीं भर पाए तो यह भाजपा के लिए चिंता का विषय जरूर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
