Friday , 30 October 2026

रोड़वेज का चक्का जाम: नरवाना से नहीं हुई एक भी बस रवाना, यात्री परेशान 

नरवाना, 15 गुलशन चावला): प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल के एलान के बाद आज चक्का जाम का  मिला जुला असर हरियाणा में देखने को मिला। वहीं  नरवाना में भी रोडवेज का पूरी तरह चक्का जाम रहा। यहाँ से एक भी बस किसी भी शहर के लिए रवाना नहीं हुई। बता दें, सुबह से ही सभी रोड़वेज कर्मचारी काम काज  छोड़ कर हड़ताल पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकली।
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर नरवाना बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। बता दें आज रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। हड़ताल के पहले दिन लोगों को आने जाने में काफी दिक़्क़तें आई और कईयों को आने जाने के लिए  निजी वाहनों का साहरा लेना पड़ा।
आपको बता दे हरियाणा सरकार 700 के करीब प्राइवेट बसों को रोडवेज में शामिल करना चाहती है जिसका रोड़वेज कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार प्राइवेट बसों को रोडवेज के बड़े में शामिल न करे।  आज एक बार फिर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदेशभर में रोड़वेज का चक्का जाम किया।
बता दें, आज नरवाना से एक भी बस सवारियों को लेकर रवाना नहीं हुई जिसके चलते सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड को पुलिस छावनी में तब्दील किया हुआ है।
बता दें रोड़वेज कर्मियों की यह हड़ताल आज यानि 16 अक्तूबर और 17 अक्टूबर दो दिन तक चलेगी। हड़ताल के पहले दिन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *