Thursday , 29 October 2026

देश की सीमाओं पर भी सुरक्षा में चूक हो रही है, क्या PM इस बारे में बात करेंगे- राहुल गांधी

नेशनल डेस्क: पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर गृह मंत्रालय ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। तीन सदस्यों वाली इस कमेटी का नेतृत्व कैबिनेट सचिवालय सचिव (सुरक्षा) सुधीर कुमार सक्सेना करेंगे। इसके अलावा कमिटी में आईबी के संयुक्त निदेशक बलबीर सिंह और एसपीजी आईजी एस सुरेश शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आज एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हमारी सीमाओं पर जो हो रहा वह भी राष्ट्रीय सुरक्षा की एक बड़ी चूक है, क्या पीएम कभी इस बारे में बात करेंगे?’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *