इंद्री – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शुक्रवार को इंद्री रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनी। जनता दरबार में आई शिकायतों का अधिकारियों को फोन कर मौके पर ही निवारण किया गया। इस दौरान उन्होंने इंद्री के खिलाडियों को क्रिकेट की किट प्रदान की ताकि खिलाडिय़ों का खेलों के प्रति रूझान बढ़ सके।
मंत्री कांबोज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि हरियाणा सरकार ने खेलों तथा योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के गांव-गांव में व्ययामशालाएं खोलने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के कई गांवों में व्ययामशाला बनाने का कार्य चल रहा है। इनमें गांव के ही प्रशिक्षित ट्रेनर खिलाडियों को योग व खेल के गुर सिखाएगें। इंद्रगढ़ में उपमंडल स्तर के खेल स्टेडियम का कार्य अंतिम दौर में है। गांव-गांव में जहां भी खिलाडियों को खेल के सामान की दिक्कत आती है तो उन्हे सामान उपलब्ध कराया जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
