Saturday , 25 July 2026

फिर बढ़ी मुश्किल,शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगा डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप FIR दर्ज

मुंबई डेस्क- मुंबई के एक कारोबारी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कारोबारी नितिन बरई की शिकायत के आधार पर शनिवार को बांद्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जुलाई 2014 में ‘एसएफएल फिटनेस’ कंपनी के निदेशक काशिफ खान ने शेट्टी, कुंद्रा और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें लाभ कमाने के लिए कंपनी में 1.51 करोड़ रुपये का निवेश करने को कहा।शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे आश्वासन दिया गया था कि ‘एसएफएल फिटनेस’ कंपनी उसे ‘फ्रेंचाइजी’ देगी और पुणे के हडपसर और कोरेगांव में एक जिम और स्पा खोलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Read More Stories:

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे कथित तौर पर धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120-बी, 506  और 34 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *