Saturday , 25 July 2026

घर के छोटे बेटे ने किया ‘रिश्तों का कत्ल’, बड़े भाई और भतीजे की ले ली जान!

बिहार डेस्क- बिहार के मोतिहारी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक युवक ने खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया। उसने अपने ही सगे भाई को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही उसने अपने भतीजे को भी चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे आनन-फानन में उपचार के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवाह को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि, छोटे भाई का बड़े भाई के विवाह को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से गोद कर मार डाला। वहीं, भतीजे को भी चाकू मार कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे घर में हाहाकार मच गया। वो घायल युवक और बच्चे को लेकर अस्पताल भागे। इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, डॉक्टर ने बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे उपचार के मुजफ्फरपुर के अस्पताल रेफर कर दिया। उधर मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Read More Stories:

हत्यारे भाई की गिरफ्तारी की मांग
उसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुँचाया। पुलिस अब आरोपी युवक की खोजबीन में जुट गई है। बड़े लड़के की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी अस्पताल परिसर में रोती बिलखती दिखी। अन्य परिजनों की भी आंखों से आंसुओं की धार बंध गई। लोग हत्यारे भाई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बवाल कर रहे है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *