Tuesday , 27 October 2026

लड़के ने 2.5 लाख के सिक्कों में खरीदी बाईक, 10 घंटे तक गिनते रह गए शो-रुम कर्मचारी

तमिलनाडु डेस्क- तमिलनाडु के अम्मापेटै से चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां पर, यूट्यूबर भूपति जो महंगी बाइक के शौकीन हैं उन्होंने अपनी हसरत पूरी करने के लिए ढाई लाख रुपए का भुगतान एक-एक रुपए के सिक्कों में किया और डीलर को चौंका दिया। बता दें, उनका बचपन से सपना था कि, वह महंगी बाइक खरीदे। इसलिए वह गुल्लक में एक-एक के सिक्के जमा करते थे। इस तरह एकबारगी गुल्लक में दस हजार रुपए जमा हो गए। उस वक्त भूपति ने पता किया कि बाइक की कीमत ढाई लाख रुपए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसी वक्त भूपति ने सोचा क्यों न पूरी कीमत ही एक-एक रुपए के सिक्कों में चुकाई जाए। उस दिन से भूपति विभिन्न स्रोतों से सिक्कों को जुटाने में लग गए। फिर उनको वाहन विक्रेताओं से सिक्कों में भुगतान की आपत्ति का सामना करना पड़ा। वह विवश भी हो गए। फिर अपने मित्रों के साथ शो-रूम तलाशने लगा जहां सिक्कों में भुगतान संभव हो। उनकी यह तलाश अम्मापेट के शो-रूम में पूरी हुई। शो-रूम के अधिकारी सिक्कों में भुगतान लेने को सहमत हो गए।

Read More Stories:

10 घंटे में हुई सिक्कों की गिनती
यूट्यूबर भूपति फिर खुशी-खुशी बोरियों में सिक्के लेकर प्रतिष्ठान गए। वहां फर्श पर सारे सिक्कों को ढेर लगाया गया। शो-रूम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने करीब 10 घंटे की मशक्कत से इनको गिना। पूरे भुगतान की पुष्टि होने के बाद भूपति अपनी बाइक लेकर वहां से रवाना हुए। तीन साल पहले जब बूपति ने बाइक की कीमत के बारे में जानकारी की तो वह 2 लाख रुपये थी। उसने कहा कि, उस समय मेरे पास इतना पैसा नहीं था। मैंने YouTube चैनल से हुई कमाई जोड़ने का फैसला लिया। मैंने हाल ही में बाइक की कीमत के बारे में पूछा और पता चला कि, ऑन रोड बाइक की कीमत 2.6 लाख है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *