Thursday , 29 October 2026

माँ ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, ट्रांसजेंडर बनकर जीना चाहता था युवक

नेशनल डेस्क- तमिलनाडु से दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जिंदगी गुजारने की चाहत में एक युवक को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।  दरअसल, एक 19 साल के बेटे को उसकी मां ने दर्दनाक मौत दी है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत तमिलनाडु की सलेम पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है मां के साथ पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में मृतक का नाम नवीन है, जिसने अपना नाम बदलकर अक्षिता रख लिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इलाज के दौरान नवीन ने तोड़ा दम
नवीन अक्षिता बनकर जीना चाहता था और यह बात उसकी माँ को पसंद नहीं आई। नवीन अपनी मां के पास अक्सर आता-जाता रहता था। बताया जा रहा है माँ यानी उमादेवी ने नवीन को ट्रांसवुमन न बनने की सलाह दी, लेकिन जब वह नहीं माना तो उमादेवी और पांच अन्य ने उस पर हमला कर दिया। यह मामला बीते सप्ताह का है जब गंभीर रूप से घायल नवीन को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान नवीन ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच में पाया कि नवीन की हत्या उसकी मां उमा देवी ने ही की।

Read More Stories:

पुलिस ने जानकारी दी कि, उमादेवी ने पुरुष बने रहने के लिए नवीन को हार्मोन्स लेने के लिए मजबूर किया था और जब नवीन ने ऐसा करने से साफ़ मना कर दिया तो उमादेवी और उसके साथियों ने नवीन पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उमादेवी के अलावा वेंकदेश, कामराज, कार्तिकेयन, संतोष और शिवकुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी भी जांच में लगी है और उनसे पूछताछ कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *