गुजरात डेस्क- गुजरात के सूरत से 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर मुंह बोले भाई ने ही जबरन लड़की की मांग में सिंदूर डाला फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता ने सूरत के डिंडोली पुलिस थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता आरोपी के साथ उसकी शादी कराना चाहते थे। लेकिन पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि, वो पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहती है, और शादी से इंकार कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नाबालिग की मांग में डाला सिंदूर
बता दें, शादी से बचने के लिए वो अपने मौसा के परिचित युवक के साथ डेढ़ साल पहले सूरत भाग गई थी। तभी से उसने आरोपी को अपना मुंह बोला भाई बना लिया था। फिर अचानक इस मुंह बोले भाई ने नाबालिग की मांग में सिंदूर डाला और अपनी पत्नी बनाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा।
Read More Stories:
- मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर डाली 14 साल के बेटे की हत्या, कत्ल के 10 दिन बाद पेड़ से लटकी मिली लाश
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया जहां पर एक खाली मकान में उसके साथ सबने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
