बिहार डेस्क- बिहार के सुपौल जिले से दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर पति ने अपनी पत्नी पर एसिड से हनला कर दिया घटना के बाद गंभीर अवस्था में पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज करने के बाद पीड़िता को रेफर कर दिया है। आरोपी पति अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना गुस्से से जुड़ी हुई है जहां झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर गुस्सा किया बाथरूम से हाथ में एसिड की बोतल लेकर आया। जिसके बाद उसने सीधे एसिड की पूरी बोतल अपनी पत्नी के ऊपर उड़ेल दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
एसिड से जलने के कारण पत्नी जोर-जोर से चीखने लगी। पूरे कमरे में जलने की बदबू फैल गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए पड़ोस की एक महिला और उसका बेटा सामने आए जिससे वो भी एसिड की चपेट में आ गए। एसिड से झुलसे तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। दोनों ने जोर-जोर से चीखते चिल्लाते हुए झगड़ा किया। इसके बाद पति गुस्से में आ गया और उसने इस घटना को अंजाम दिया।
Read More Stories:
आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पीपरा पीएचसी के डॉक्टर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू विवाद में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। इसमें दो महिला और एक युवक शामिल है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
