Tuesday , 28 July 2026

‘गोल्ड’ के सेट पर अक्षय रिपोर्टर बन कर मौनी रॉय से किया मजाक

नई दिल्ली: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘गोल्ड’ अगले हफ्ते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पहले ही हिट हो चुका है। अब फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ गई है, जिसके कारण ‘गोल्ड’ से जुड़े स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार हैं। एक्ट्रेस मौनी राय फिल्म में अक्षय कुमार की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

मौनी को इस बात का जरा सा भी आभास नहीं होता है कि जो इंसान फोन पर बात रहा है, वो कोई रिपोर्टर नहीं बल्कि अक्षय हैं. रिपोर्टर का फोन समझकर मौनी पूछे गए सवालों का बड़े सलीके और सावधानी के साथ जवाब दे रही होती हैं। अक्षय बात करते-करते जब मौनी के पीछे खड़े हो कर सवाल पूछते है तब जाकर मौनी को यह मालूम पड़ता है कि फोन पर बात कर रहा शख्स कोई रिपोर्टर नहीं बल्कि अक्षय हैं। इसके बाद मौनी का चेहरा बिल्कुल उतर जाता है और सेट पर अक्षय के साथ अन्य लोग जमकर ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *