Thursday , 10 September 2026

पुजारी ने भूत-प्रेत भगाने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देकर दिया वारदात को अंजाम

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश में लखनऊ के तालकटोरा से हैरान कर देने वालीव खबर सामने आई है जहां पर, एक महिला ने पुजारी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। सीतापुर के खैराबाद निवासी पुजारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी पर 40 वर्षीय एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला का आरोप है कि, भूत-प्रेत भगाने के नाम पर पुजारी बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। जब महिला को होश आया तो उसे आसपास के लोग पीट रहे थे। इस पिटाई में महिला व पुजारी दोनों को चोटें आई हैं।

Read More Stories:


आरोपों को बताया बेबुनियाद
महिला के मुताबिक, उसके पति अहमदाबाद में ठेकेदारी का काम करते हैं। वह अपने दोनों बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला मूलरूप से हरदोई की रहने वाली है। वहीं पुजारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने बताया कि, हम दोनों लोग मंदिर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पीटा था। तालकटोरा प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *