Saturday , 12 September 2026

पत्नी के प्रेमी ने ले ली पति की जान, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर खेतों पर बने बाड़े में सो रहे ताराचंद मीना की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटों में सुलझा लिया। शक के आधार पर थाने पर लाया गया युवक हनुमान बैरवा ही हत्यारा निकला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। हत्या के मामले में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ पाया गया। मृतक ताराचंद मीना का आरोपी हनुमान बैरवा की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Read More Stories:

अवैध संबंध के चलते हत्या
जिसके चलते आरोपी काफी दिनों से परेशान था। आरोपी ने परेशान होकर खेत पर बने बाड़े में सो रहे ताराचन्द मीना को रात के समय धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया था।  थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा ने बताया कि, शिवाड़ में हुई हत्या के मामले में हमारे द्वारा 24 घंटों में खुलासा किया गया है, जिसमें ताराचन्द मीना के गांव की ही महिला से अवैध संबंध के चलते हत्या हुई है।

जिसमें हमने शिवाड़ निवासी हनुमान बैरवा को गिरफ्तार किया है। हनुमान बैरवा की पत्नी के ताराचन्द के साथ अवैध संबंध के चलते हत्या करना बताया है। रात को सोते समय करीब 1 बजे धारदार हथियार से हत्या करना बताया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *