हरियाणा डेस्क- हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मांडोठी से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर, सोनीपत जिला पुलिस में कार्यरत गांव मांडोठी के निवासी एक दरोगा ने मंगलवार की शाम रिवाल्वर से अपनी बेटी व पत्नी को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना प्रभारी व मांडोठी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिर से पार निकली गोली
पुलिस ने आरोपी संत कुमार को हिरासत में ले लिया है। बतादें, मंगलवार को वह मांडोठी स्थित अपने घर पर था। शाम के समय दरोगा ने घर पर अपनी 18 वर्षीय बेटी शताक्षी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि, शताक्षी के सिर में से गोली पार निकल गई। इसके बाद संत कुमार ने अपनी पत्नी सरोज पर भी गोली चला दी।
Read More Stories:
सरोज ने बचने की कोशिश की लेकिन, उसकी बाजू में गोली लग गई।
सरोज चीखती हुई घर से बाहर भागी तो पड़ोसी इकट्ठे हो गए। पड़ोसी घर में गए तो संत कुमार की बेटी फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। पड़ोसियों ने शताक्षी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घायल सरोज को पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचाया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।मामले की जांच जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
