Saturday , 12 September 2026

अपनी सरकारों में किसानों पर गोलियां चलवाने वाला विपक्ष अब खुद को बता रहा किसान हितैषी- अनिल विज

नेशनल डेस्क: खुद को किसानों का हितैषी बताने वाले लोग किसानों पर गोलियां भी चला चुके हैं हमारी सरकार तो किसान आंदोलन से शांति से निपट रही है। लेकिन अगर इन लोगों की सरकार होती तो, कई बार किसानों पर गोलियां चला चुके होते। यह कहना है हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभय चौटाला पर साधा निशाना

विज ने तंज कसते हुए कहा कि, हमारी सरकार बीते 11 महीने से किसान आंदोलन से शांति से निपट रही है लेकिन यह लोग आंदोलन के नाम पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। तो वहीं उन्होंने अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजनीति को इन्होंने गिल्ली डंडे का खेल बना कर रख दिया है।

Read More Stories

अनिल विज ने किया ये बड़ा दावा

इसके साथ ही मंत्री अनिल विज ने यह दावा कर दिया कि, ऐलनाबाद में हमारी पार्टी का प्रत्याशी ही जीतेगा। क्योंकि हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए काफी काम किया है और लोगों को यह फर्क नजर भी आता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *