मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के रीवा से शर्मसार कर रख देने वाली खबर सामने आई है जहां पर, सर्किट हाउस में सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। आरोप है कि, एक कथावाचक बाबा नें सारी हदें पार करते हुए नाबालिग के साथ दरिंदगी की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि, तथाकथित महंत सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एएसपी ने बताया, ‘एक नाबालिग बच्ची ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि विनोद पांडे नाम के एक शख्स ने उसे सर्किट हाउस बुलाया था। सर्किट हाउस में विनोद पांडे के साथ सीताराम नाम का एक शख्स और उसके दो सहयोगी भी मौजूद थे। यहां पर सभी ने शराब पी और बच्ची को भी शराब पिलाने की कोशिश की।’ एसपी ने आगे कहा, ‘इसके बाद सीताराम को छोड़कर बाकी सभी आरोपी कमरे से बाहर चले गए और दरवाजे पर कुंडी लगा दी। यहां सीताराम ने बच्ची के साथ रेप किया। थोड़ी देर बाद अन्य आरोपी कमरे में आए और उनमें से एक शख्स बच्ची को वापस छोड़ने के लिए कार में बैठा कर चला गया।’
Read More Stories:
फरार आरोपीयों की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी ने कहा, ‘मेन रोड पर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपने कुछ साथियों को देखा तो आवाज लगाकर उन्हें बुला लिया और उन्हें अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची को लेकर उसके साथ ही पुलिस थाने पहुंचे जहां बच्ची ने उसके साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। बयान के आधार पर सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।’ पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के दो आरोपी फिलहाल फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
