उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को प्रेमिका के पिता ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोरे में बंद कर घर के आंगन में बने लैट्रिन के सेफ्टीक टैंक में डाल दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के दूसरे मोहल्ले के रहने वाले अजमत अली के 18 वर्षीय बेटे नसीम का दूसरे मोहल्ले की रहने वाली दूसरे धर्म की 17 वर्षीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात नसीम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जिसकी भनक प्रेमिका के पिता को लग गई। पिता ने नसीम को रंगे हाथों अपनी बेटी से मिलते पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका के पिता ने नसीम की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसका शव बोरे में बंद कर घर के आंगन में बने लैट्रिन के सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

आरोपी ने गुनाह को किया कबूल
मृतक के पिता अजमत अली ने धौराहरा कोतवाली में अपने बेटे नसीम के लापता होने की सूचना दी और अपने बेटे नसीम को उसकी प्रेमिका के घर जाने की बात बताई थी। पुलिस ने नसीम के पिता अजमत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर लड़की के पिता से पूछताछ शुरू कर दी तो आरोपी ने गुनाह को कबूलते हुए बताया कि, उसने नसीम की गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके बाद उसके शव को बोरे में बंद कर घर में बने लैट्रिन के सेप्टिक टैंक में डाल दिया था।
Read More Stories:
प्रेमिका के पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने सरवन के घर के आंगन में बने लैट्रिन के सेप्टिक टैंक में भरे पानी को पंपिंग सेट से बाहर निकला और बोरे में बंद पड़े नसीम के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लड़की के पिता सरवन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
